पति ने दबिया से प्रहार कर पत्नी को किया जख्मी

मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाना में लिखित आवेदन दिया है.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में पति ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया. जख्मी सायना देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ अमीत कुमार के द्वारा किया गया. जख्मी महिला ने बताया कि उनका पति छोटू रविदास साजिश के तहत उन्हें अपने घर से निकालना चाहता है. जिसके लिए वह आये दिन तरह-तरह के षडयंत्र रचकर उन्हें प्रताड़ित करते आ रहे हैं. सोमवार की रात पति अपने परिजनों के साथ गुपचुप तरीके से बैठक किया तथा मंगलवार की सुबह उनका पति उन्हें प्रताड़ित करते हुए उन्हें अपने घर से बाहर निकालने लगा. जिसका विरोध करने पर पति ने धारदार हथियार दबिया से हमला कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया की मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >