वाहन के धक्के से राजद प्रखंड अध्यक्ष जख्मी, रेफर

शहर के बस स्टैंड चौक के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से राजद प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम भगत जख्मी हो गये

अमरपुर.

शहर के बस स्टैंड चौक के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से राजद प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम भगत जख्मी हो गये. स्वजनों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. डॉ सौरभ सिंह ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि रोजाना की भांति शनिवार की सुबह वह अपने आवास से पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहे थे. तभी पीछे से आ रहे वाहन ने अनियंत्रित होकर उन्हें धक्का मार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >