महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मैनमा ओपी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कुशमाहा गांव में छापामारी कर छह लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया

अमरपुर

. मैनमा ओपी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कुशमाहा गांव में छापामारी कर छह लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर भागलपुर जिला के शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत कौरंडा गांव निवासी गोवर्धन चौधरी बताया जा रहा है. मैनमा ओपी के थानाध्यक्ष अयांश रंजन ने बताया कि गत शुक्रवार की रात उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुशमाहा गांव में एक युवक शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही दारोगा बबलू कुमार के साथ छापामारी में कुशमाहा मां काली मंदिर के समीप अवस्थित एक गुमटी के नीचे बिक्री के लिए छिपा कर रखी छह लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई. मौके पर शराब तस्कर को भी धर दबोचा. गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मामले की प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >