पुत्र को पीटने का विरोध करने पर दबंगों ने चार को पीटकर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में मंगलवार की देर रात पुत्र को पीटने का विरोध करने पर दबंगों के द्वारा महिला समेत चार लोगों को पीटकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में मंगलवार की देर रात पुत्र को पीटने का विरोध करने पर दबंगों के द्वारा महिला समेत चार लोगों को पीटकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. जख्मी मोहम्मद जलील, बीबी सुलेसा, बीबी तबस्सुम तथा चांदनी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में चिकित्सक ज्योति भारती के द्वारा किया गया. मामले को लेकर जख्मी मोहम्मद जलील ने बताया कि गांव के ही मोहम्मद नेपाली जबरन उनके मंदबुद्धि पुत्र मोहम्मद इस्तकाब को पीट रहा था. जब उन्होंने नेपाली से पुत्र को पीटने का कारण पूछा तो मोहम्मद नेपाली, मोहम्मद छोटू अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उन्हें लाठी डंडा से पीटकर जख्मी कर दिया. जब उनके घर की महिला सदस्य बीच-बचाव करने आयी तो उक्त लोगों ने उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >