मतदान के दिन अंतरराज्यीय सीमा रहेगी सील, बढ़ी चौकसी

आज होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं

बौंसी.

आज होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. मतदान के दिन भलजोर स्थित अंतरराज्यीय सीमा अस्थायी रूप से सील रहेंगी. यह निर्णय चुनाव आयोग के निर्देश पर लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध आवाजाही, शराब, नकदी या बाहरी प्रभाव को रोका जा सके. बौंसी थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. आपातकालीन सेवाओं जैसे चिकित्सा वाहन और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के वाहनों को छूट दी गयी है. बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर वाहनों की आवाजाही रोकी भी जा सकती है. बताया गया कि यह कदम शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >