जनता दरबार में भूमि विवाद को लेकर रैयतदारों ने दिया आवेदन

जनता दरबार में लगभग आधे दर्जन किसानों ने समस्या को लेकर आवेदन दिया. जिसमें बटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, के अलावे जमाबंदी सुधार, नाम स्थानांतरण, मोटेशन आदि से संबंधित आवेदन थे

बेलहर (बांका) से अभय कुमार ””सोनू”” की रिपोर्ट:

बेलहर प्रखंड सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन परिसर स्थित आंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी शशिकांत शुक्ला के नेतृत्व में लगाया गया. इस मौके पर लगभग आधे दर्जन किसान रैयत ने अपनी समस्या को लेकर आवेदन दिया. जिसमें बटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, के अलावे जमाबंदी सुधार, नाम स्थानांतरण, मोटेशन आदि विवादों को लेकर आवेदन पड़े.

सीओ ने संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारियों को दिया निर्देश

सभी मामले पर सुनवाही करते हुए अंचलाधिकारी ने संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारियों को मामले का स्थल जांच कर रिपोर्ट सबमिट करने का निर्देश दिया. वहीं पुराने कई मामले में सुनवाही करते हुए मामले का निष्पादन भी किया गया. इस मौके पर बेलहर थाना से पुअनी गौतम कुमार शर्मा, राजस्व पदाधिकारी के अलावे राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार, मौसम कुमार, प्रेम शंकर कुमार, सिद्धनाथ कुमार, मुकेश कुमार पासवान एवं किसान, ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >