बांका में आज बदलेगा मौसम, तापमान में 2 डिग्री बढ़ोतरी के संकेत : मेघगर्जन-वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

बांका में मानसून के सुस्त पड़ने से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके सक्रिय होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 13 सितंबर को मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है.

बांका : जिले में फिलहाल मानसून की गतिविधि कमजोर पड़ने से उमस भरी गर्मी का असर बढ़ गया है. बारिश नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मानसून के फिर सक्रिय होने के संकेत दिये हैं.

रविवार को जिले में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा को लेकर चेतावनी जारी की गयी है.

अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी के संकेत

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को जिले के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. अधिकतम तापमान करीब 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दक्षिण-पूर्व दिशा से करीब 8 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. सुबह के समय हवा में नमी अधिक रहने के कारण उमस का असर बना रह सकता है.

48 घंटे तक मौसम में उतार-चढ़ाव

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे तक जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. 13 सितंबर को करीब 20 मिलीमीटर बारिश का अनुमान भी जताया गया है.

कुछ इलाकों में घने बादल छाने के साथ आंधी और गरज-चमक के बीच बारिश हो सकती है. तेज सतही हवाओं के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है.

खराब मौसम में इन बातों का रखें ध्यान

मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज आंधी के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. खराब मौसम में खुले मैदान में रहने से बचें. पेड़, बिजली के खंभे और अन्य ऊंची संरचनाओं के पास खड़े न हों. सुरक्षित रहने के लिए पक्के मकान या अन्य सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी गयी है.

किसानों को भी तेज हवा और बारिश को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >