कुत्ते के हमले से किशोर जख्मी, रेफर

कुत्ते के हमले से किशोर जख्मी, रेफर

अमरपुर. थाना क्षेत्र के खंजरपुर गांव में बुधवार की शाम कुत्ते के हमले से एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार, उक्त गांव के शंकर पासवान का पुत्र गुणसागर हनुमान (13) अपने घर के सामने खेल रहा था. तभी अचानक वहां एक कुत्ता आ गया तथा उस पर हमला कर दिया. कुत्ते के हमले से वह जमीन पर गिर गया. उसका एक हाथ टूट गया. कुत्ते ने किशोर का गुप्तांग भी काट लिया. परिजनों ने इलाज के लिए जख्मी को रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

बाइक के धक्के से चालक समेत दो जख्मी, एक रेफर अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में खेमीचक गांव के समीप बाइक के धक्के से चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर गांव के बिरेंद्र मंडल का पुत्र राजीव कुमार बाइक से डीजल लाने पेट्रोल पंप जा रहा था. इधर खेमीचक गांव के गोपाल दास का पुत्र प्रवेश कुमार (16) अपने दोस्तों के साथ पैदल अमरपुर की ओर आ रहा था. बांका की ओर से आ रहे वाहन की तेज रोशनी में बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर प्रवेश कुमार को धक्का मार दिया. साथ ही चालक भी गिर गया. दुर्घटना में दोनों जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलने पर दारोगा राहुल कुमार दलबल के साथ मौके पर पंहुचे. घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी बाइक चालक को भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >