कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत राधानगर बाजार के समीप गुरूवार को हुई बाइक दुर्घटना में शिक्षिका व उसके पति जख्मी हो गए. प्रखंड के भोरसार-भेलवा गांव स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय की जख्मी शिक्षिका इशरत खातून व उसके पति मो रियाजुद्दीन ग्राम मुजफ्फरपुर का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षिका अपने पति के साथ बाइक द्वारा कठौन गांव स्थित डेरा लौट रही थी. राधानगर बाजार के समीप बगल गली से निकली अनियंत्रित बाइक ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई. शिक्षिका के पति भी चोटिल हुए.
सड़क दुर्घटना में शिक्षिका व पति हुए घायल

सड़क दुर्घटना में शिक्षिका व पति हुए घायल
Copied link
सड़क दुर्घटना में शिक्षिका व पति हुए घायल