ताजिया जुलूस में खेल-प्रदर्शन के दौरान कटोरिया के आठ वर्षीय बालक घायल, सीएचसी में कराया गया उपचार

Tazia Procession Incident: कटोरिया के कठौन गांव में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान पारंपरिक लाठी खेल-प्रदर्शन में शामिल आठ वर्षीय बालक घायल हो गया. लाठी लगने से उसके सिर और आंख के बीच गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Tazia Procession Incident: मुहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार को कटोरिया प्रखंड के कठौन गांव में निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान पारंपरिक खेल-प्रदर्शन के समय एक आठ वर्षीय बालक घायल हो गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

लाठी खेल-प्रदर्शन के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कठौन गांव निवासी मो. गिलानी अंसारी का आठ वर्षीय पुत्र मो. शाहजहां अपने साथियों के साथ ताजिया जुलूस में पारंपरिक लाठी खेल-प्रदर्शन में शामिल था. इसी दौरान प्रदर्शन के क्रम में एक लाठी उसके सिर और आंख के बीच वाले हिस्से में लग गई, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा.

परिजनों और ग्रामीणों ने दिखायी तत्परता

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटोरिया पहुंचाया. मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को संभाला और बिना देर किए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.

Also Read: बिहार में 90 CO का एक साथ तबादला, बिना ट्रांजिट लीव तुरंत ज्वाइन करने का आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट

चिकित्सकों ने किया प्राथमिक उपचार

सीएचसी कटोरिया में डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने घायल बालक का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण बालक को आवश्यक चिकित्सा सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जा सकी.

Tazia Procession Incident: अब खतरे से बाहर है बालक

उपचार के बाद बालक की स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.

शांतिपूर्ण माहौल में निकला ताजिया जुलूस

मुहर्रम के अवसर पर क्षेत्र में ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया. प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा और विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

ये भी पढ़े : मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड में बांका पुलिस-प्रशासन, कटोरिया और चांदन में किया फ्लैग मार्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >