कड़ी सुरक्षा के बीच हुई दारोगा बहाली की परीक्षा

रीक्षा समाप्ति के बाद केंद्र से निकले छात्रों व उनके अभिभावकों के कारण शहर में कुछ देर के लिए लग गया जाम

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में दारोगा बहाली को लेकर आयोजित प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व कदाचार मुक्त माहौल में बुधवार को संपन्न हो गयी. प्रखंड के सीएमएस हाई स्कूल शाहपुर, उच्च विद्यालय फतेहपुर, कठैल तथा शहर के आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा ली गयी. केंद्र पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. जहां तय समय पर छात्रों की पूर्ण जांच कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया. दो पाली में परीक्षा आयोजित की गयी थी. वहीं परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि परीक्षा के दौरान काफी आसान सवाल पूछे गये थे, हालांकि गणित विषय के प्रश्न हल करने में थोड़ी परेशानी हुई. परीक्षा समाप्ति के बाद केंद्र से निकले छात्रों व उनके अभिभावकों के कारण शहर में कुछ देर के लिए जाम लग गया. इसे पुलिस कर्मियों की मदद से हटाते हुए यातायात को सामान्य कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >