सीएसपी संचालक की मनमानी से छात्र परेशान

सीएसपी संचालक की मनमानी से छात्र परेशान

अमरपुर. शहर में संचालित एसबीआइ बैंक के सीएसपी संचालक की मनमानी से केंद्र में खाता खुलवाने आये छात्रों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मामले को लेकर वार्ड नंबर दस निवासी मनोज गुप्ता का पुत्र पियुष कुमार ने बताया कि वह एसबीआइ बैंक के सीएसपी केंद्र में विगत तीन दिनों से खाता खुलवाने के लिए चक्कर लगा रहा हैं. लेकिन सीएसपी संचालक दिलीप कुमार कोई ना कोई बहाना बना कर खाता खोलने से टाल-मटोल करते आ रहा है. जबकि प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगो का बैंक में खाता खोल रहे हैं. जब सीएसपी संचालक से खाता खोल देने की जिद किया तो संचालक सीधे तौर पर खाता खोलने से मना कर दिया. छात्र ने बताया कि सरकार कैंप मोड में सभी बैंको को खाता खोलने का सख्त निर्देश दिया है. लेकिन कुछ संचालक अपनी मनमानी रवैये के कारण सरकार के निर्देशो की अवहेलना कर रहे हैं. सीएसपी संचालक ने बताया कि लिंक फेल होने की वजह से खाता खोलने में कुछ परेशानी हो रही है. जल्द ही समस्याओं का समाधान कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >