अगलगी में एक लाख मूल्य का पुआल जला

30 बीघा का था पुआल

बांका/रजौन. रजौन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बुधवार की दोपहर अगलगी की घटना में करीब 30 बीघा खेत का धान का पुआल जल गया. बताया जा रहा है कि गोपालपुर गांव के बलराम साह के खलिहान पर करीब 30 बीघा खेत के धान का पुआल रखा था. इसमें अलग-अलग इनके खेत के बटाईदार जितेंद्र शर्मा, कपिल साह, राजा शर्मा, मनशोख शर्मा, टुनटुन शर्मा, निरंजन कुमार साह व शोभा देवी का भी पुआल का टाल था. अगलगी की घटना में रैयत किसान बलराम साह के साथ ही गैर रैयत किसानों के पुआल का टाल जलकर राख हो गया. इस घटना में करीब एक लाख मूल्य का पुआल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. इधर आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बाद पंचायत समिति सदस्य महेश यादव ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी. इसके बाद दो वाहन मौके पर पहुंचे और अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि आग कैसे लगी इसके स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. पीड़ित किसानों ने अंचल प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >