प्रतापपुर गांव में धान काटने से रोका, मामला पहुंचा थाना

शंभुगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में दबंगों के द्वारा एक बीघा जमीन पर से धान की फसल काटने पर रोक लगा दिया गया.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में दबंगों के द्वारा एक बीघा जमीन पर से धान की फसल काटने पर रोक लगा दिया गया. जब किसान और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए धमकी दी. घटना के बाद पीड़ित कुमारी सुलोचना पति अशोक साह ने थाना पहुंचकर गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत करते हुवे दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. घटना के बाद पीड़िता ने गांव के सुरेंद्र यादव, अंकज यादव, सुनीता देवी के विरुद्ध लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं आरोपी सुरेंद्र यादव, अंकज यादव एवं सुनीता देवी ने बताया कि उनपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >