कुशमी में माघी काली पूजा पर मेले का खेल मंत्री श्रेयसी ने किया उद्घाटन

प्रखंड के कुशमी में शक्तिपीठ माघी काली पूजा पर आयोजित मेले का उद्घाटन रविवार को खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया

चार दिवसीय आयोजन को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा धोरैया. प्रखंड के कुशमी में शक्तिपीठ माघी काली पूजा पर आयोजित मेले का उद्घाटन रविवार को खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर चंदाडीह पंचायत के मुखिया अभय सिंह, स्थानीय जिला परिषद सदस्य बलजीत सिंह, राइफल एसोसिएशन के सदस्य त्रिपुरारी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे. मंत्री ने कहा कि अब तक पिछले कार्यकाल में जमुई का विकास किये थे, अब पूरे बिहार का विकास होगा. बांका को अपना घर बताते हुए मंत्री ने कहा कि यहां के लोगों से पारिवारिक रिश्ता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से सनातन धर्म को मजबूती मिलती है. बांका उनका घर है. मंत्री का मुखिया ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इसके पूर्व काली पूजनोत्सव को लेकर भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी. कलश यात्रा में 1101 कन्याओं ने भाग लिया. कलश यात्रा कुशमी गांव स्थित मंदिर प्रांगण से श्रीपाथर, पटवा, चंदाडीह होते हुए महादेवा पोखर पर पहुंची. विधि विधान पूर्वक कलश भरने के बाद कन्याएं वापस काली पूजा मंदिर पहुंची. काली पूजा को लेकर गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया है. काली पूजा कमेटी की ओर से चार दिवसीय पूजा का आयोजन किया गया है. वहीं कलश यात्रा व पूजा को सफल बनाने में मुखिया सह आयोजक अभय सिंह, जिप सदस्य बलजीत सिंह, मेला कमेटी के अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी, अशोक सिंह, खुशीलाल सिंह, नीरज साह, निकेश सिंह लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >