एसपी ने जयपुर थाना का किया औचक निरीक्षण

एसपी ने जयपुर थाना का किया औचक निरीक्षण

जयपुर. जयपुर थाना का सोमवार को एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने थाना के सभी पंजियों का अवलोकन किया. साथ ही कई प्रमुख कांडों की समीक्षा करते हुए उदभेदन व गिरफ्तारी से संबंधित उपस्थित थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया. एसपी ने बिहार-झारखंड बॉर्डर एरिया पर विशेष गस्ती चलाकर शराब माफियाओं पर कड़ी नजर रखने, फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी, थाना के लंबित कांडो का ससमय निष्पादन व बालू माफियाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का निर्देश दिया. इस मौके पर थाना के अपर थाना अध्यक्ष शिवकुमार सुमन, थाना मैनेजर मो यूनुस सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >