परमानंदपुर पंचायत में चलाया गया आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान

शंभुगंज भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया गया

शंभुगंज. शंभुगंज भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से बांका जिला भाजपा मंत्री सोनू शर्मा, सज्जन पासवान उपस्थित थे. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मंडल अध्यक्ष ने स्वदेशी उत्पादन का व्यवहार करने का संदेश देते हुए कहा कि इससे देश की आर्थिक शक्ति में वृद्धि होगी, साथ ही स्थानीय किसानों, कारीगरों को भी सम्मान मिलेगा. वहीं कार्यकर्ताओं ने हर गली और हर घर पोस्टर चिपका कर अभियान को गति दे रहे हैं. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया जगरनाथ साह ने अपनी सहभागिता निभाते हुए कहा कि हमें देश के नागरिकों, किसानों व कारीगरों द्वारा उत्पादित वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए. साथ ही मौके पर सैकड़ों लोगों ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प पत्र को भरकर मंडल अध्यक्ष को सौंपा. मौके पर मिथलेश गुप्ता, प्रभाष चन्द्र झा, नवीन चन्द्र झा, ज्योतिष साह, रणबीर सिंह, अशोक ठाकुर, तरुण पाण्डेय सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >