बेलहर. प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद झाम मैदान परिसर में बुधवार को बीसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 11वां सीजन का दूसरा सेमीफाइनल मुकावला ड्रीमर लाइब्रेरी लौढ़िया एवं विक्रम इलेवन बहजोरा के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन मुखिया अभिषेक कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव एवं प्रणय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया. सभी अतिथियों का कोषाध्यक्ष पंकज कुमार भगत के द्वारा अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया. बहजोरा की टीम ने टॉस जीता कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए लौढ़िया की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर काफी मशक्कत के साथ 198 रन बना सका. जिसका पीछा करते हुए बहजोरा की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 184 रन ही बनाया. जिस पर लौढ़िया की टीम को 14 रन से जीत घोषित कर दिया गया. जिस पर लौढ़िया की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इस मुकाबले में लौढ़िया टीम के गुड्डू यादव एवं रासबिहारी को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया. जिसे बीसीसी के संरक्षक पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सियाराम यादव, समाजसेवी मधु सिंह, प्रो मनोज सिंह, पूर्व कप्तान पूर्व कप्तान संतोष भगत सभी अतिथि के साथ अध्यक्ष लक्ष्मण साह एवं पैक्स अध्यक्ष धर्मवीर प्रसाद, सदस्य कन्हैया कुमार, प्रवीण कुमार आदि के द्वारा मेडल एंव 500 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया. वही एंपारी कंचन सिंह एवं अमन पांडेय के द्वारा किया गया. वहीं फाइनल मैच 26 जनवरी माधौड़ीह एवं लौढ़िया के बीच खेला जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
