संत रविदास की पवित्र मिट्टी लेकर महादलित टोलों तक पहुंची कलश यात्रा

कटोरिया के महादलित टोलों में संत रविदास कलश यात्रा निकाली गई। इस अभियान का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, समानता और एकता की भावना को मजबूत करना है।

कटोरिया (बांका) : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कटोरिया प्रखंड मुख्यालय से विभिन्न पंचायतों के महादलित बाहुल्य गांवों में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत संत रविदास कलश यात्रा निकाली गई. प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्योतिष मंडल के नेतृत्व में आयोजित कलश यात्रा का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया.

काशी की पवित्र मिट्टी लेकर गांव-गांव पहुंची यात्रा

यह कलश यात्रा संत रविदास जी की जन्मस्थली काशी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलश के साथ विभिन्न गांवों तक पहुंच रही है. अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा, समानता और एकता की भावना को मजबूत करना है.

भेदभाव मिटाने का लिया संकल्प

कलश यात्रा के माध्यम से लोगों को संत रविदास जी के समतामूलक विचारों से अवगत कराया गया. इस दौरान नई पीढ़ी तक उनके संदेश को पहुंचाने और समाज में व्याप्त ऊंच-नीच व भेदभाव की भावना को समाप्त कर एकजुटता का वातावरण बनाने का संकल्प लिया गया.

पपरेवा और सुपाहा में हुआ स्वागत

कलश यात्रा देवासी पंचायत के पपरेवा तथा डोमसरणी पंचायत के सुपाहा गांव स्थित महादलित टोला पहुंची. ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया.

मौके पर बीडीओ देवाशीष कुमार, बीडब्ल्यूओ मनोज मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला यादव, पंचायत अध्यक्ष एतवारी तांती, विकास मित्र सुनीता कुमारी, चांदनी कुमारी, लीलावती देवी, गीता देवी, खुशबू कुमारी, बिंदु कुमारी, उषा कुमारी, सुमित्रा कुमारी, पप्पू दास, सुनील कुमार दास, अनिरुद्ध दास, पंचानंद दास, पूरन रविदास, अजय कुमार, अनिल मिर्धा सहित अन्य लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >