बांका सदर अस्पताल में इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की ड्यूटी 24 घंटे जारी रहेगी. ओपीडी में भी अलग-अलग विभागों के चिकित्सक मरीजों को सेवा देंगे. अस्पताल बांका के जारी रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी, एसएनसीयू एवं महिला चिकित्सक की ड्यूटी अलग-अलग तीन पालियों में 24 घंटे संचालित रहेगी. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक एवं तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक होगी. इस दौरान निर्धारित चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.
इमरजेंसी विभाग में पहली पाली में डॉ अपूर्वा कुमार, दूसरी पाली में डॉ अबसार आलम एवं डॉ सूरज कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ पंकज कुमार गुप्ता अपनी सेवा देंगे. वहीं, एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ रविकांत, दूसरी पाली में डॉ रागनी प्रिया एवं तीसरी पाली में डॉ पंकज कुमार गुप्ता की ड्यूटी रहेगी.
महिला चिकित्सक की ड्यूटी में पहली एवं दूसरी पाली में डॉ अनिता अरुण तथा तीसरी पाली में डॉ रश्मि सीमा अपनी सेवा देंगी. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित समय पर संचालित होगी.
सुबह 9 बजे से शुरू होगी विभिन्न विभागों की ओपीडी
सदर अस्पताल बांका में आज विभिन्न विभागों की ओपीडी सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक एवं दोपहर 04 बजे से शाम 06 बजे तक संचालित होगी. मेडिकल ओपीडी में डॉ विजय कुमार अपनी सेवा देंगे. गायनी ओपीडी में डॉ रश्मि सीमा, डॉ ममता कुमारी एवं डॉ माहे कायनात की ड्यूटी रहेगी.
सर्जरी एवं अर्थो ओपीडी में डॉ संजय कुमार सुमन, जबकि पीडिया ओपीडी में डॉ रविकांत मरीजों को चिकित्सकीय सेवा देंगे. आई ओपीडी में गुंजन कुमार, उमेश कुमार एवं अंकित कुमार अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.
ईएनटी, डेंटल और फिजियोथरेपी में भी चिकित्सक रहेंगे मौजूद
इएनटी ओपीडी में डॉ गजनफर अली, डेंटल ओपीडी में डॉ मनोज कुमार तथा फिजियोथरेपी में डॉ मणिशंकर एवं डॉ वकार मुस्तफा अपनी सेवा देंगे. मरीज निर्धारित समय के अनुसार संबंधित विभाग की ओपीडी में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं.
अस्पताल के रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी सेवा रात-दिन जारी रहेगी, जबकि विभिन्न विभागों की ओपीडी निर्धारित समय पर संचालित होगी. मरीजों को संबंधित विभाग में उपलब्ध चिकित्सक के अनुसार उपचार की सुविधा मिलेगी.
