Banka Sadar Hospital OPD : सदर अस्पताल बांका में बुधवार को पहली ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दूसरी ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन ने सभी विभागों के चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज की सुविधा मिल सके.
इन डॉक्टरों से मिलेगा परामर्श
पहली ओपीडी में डॉ महेंद्र कुमार एवं डॉ विकास कुमार रजक मरीजों का इलाज करेंगे. महिला ओपीडी में डॉ अमृता प्रीतम और डॉ असफिया फातमा महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार करेंगी. सर्जरी ओपीडी में डॉ अपूर्वा कुमार अपनी सेवाएं देंगे. पीडियाट्रिक ओपीडी (Pediatric OPD) में डॉ प्रिया रानी नवजात शिशुओं से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का परामर्श और इलाज करेंगी.
24 घंटे उपलब्ध रहेगी इमरजेंसी सेवा
अस्पताल की इमरजेंसी सेवा को सुचारु बनाए रखने के लिए तीन चिकित्सकों की अलग-अलग पालियों में ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ सुरज कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ कुमार मयंक तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ एजाज मसीह इमरजेंसी मरीजों का इलाज करेंगे. इससे चौबीसों घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.
एसएनसीयू सहित अन्य विभागों में भी विशेषज्ञ तैनात
एसएनसीयू (SNCU) में डॉ प्रिया रानी और डॉ जितेंद्र कुमार सुबह से रात 8 बजे तक सेवा देंगे. इसके बाद रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ जितेंद्र कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. नेत्र विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार मरीजों को देखेंगे. ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली, दंत विभाग में डॉ मनोज कुमार तथा फिजियोथरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा अपनी सेवाएं देंगे. ब्लड सेंटर में डॉ उस्मान गनी जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि बेहोशी विभाग में डॉ कुमार शैलेश और डॉ प्रीतम कुमार की ड्यूटी रहेगी.
