जनसमस्याओं को लेकर नौ जून को राजद का प्रखंड मुख्यालय पर धरना, बैठक में बनी रणनीति

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से नौ जून को प्रस्तावित प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को बौंसी में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी.

बौंसी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से नौ जून को प्रस्तावित प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को बौंसी में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पार्टी नेताओं ने विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए धरना कार्यक्रम की रणनीति तय की. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पंकज दास ने की. बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि आम लोगों को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इन मुद्दों को लेकर राजद कार्यकर्ता नौ जून को प्रखंड मुख्यालय पर धरना देकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करेंगे. नेताओं ने कहा कि जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए पार्टी लगातार संघर्षरत है और धरना कार्यक्रम इसी कड़ी का हिस्सा है. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने पर भी जोर दिया गया. बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने, आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने तथा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया. पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारी में जुट जाएं. साथ ही जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रशासन एवं सरकार के समक्ष रखने की रणनीति पर भी चर्चा की गई. बैठक में प्रदेश सचिव अनिल यादव, नगर अध्यक्ष आलोक कुमार यादव, वरिष्ठ राजद नेता रंजन यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष उदय यादव, शशि सौरभ, विवेक यादव, मुन्ना जी, राजकुमार ठाकुर, कुंदन यादव तथा युवा नेता अनिल केशवानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >