महिला की हत्या मामले में राजद नेताओं ने परिजन से की मुलाकात, दी सांत्वना

गत शनिवार की आधी रात को खेसर थाना क्षेत्र के लंबा मैदान गांव में हुई कंचना देवी की हत्या मामले को लेकर मंगलवार को जिला राजद टीम मृतका के गांव पहुंची.

फुल्लीडुमर. गत शनिवार की आधी रात को खेसर थाना क्षेत्र के लंबा मैदान गांव में हुई कंचना देवी की हत्या मामले को लेकर मंगलवार को जिला राजद टीम मृतका के गांव पहुंची. और परिजन से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. मौके पर मौजूद पूर्व विधायक रामदेव यादव, जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर, वरिष्ठ नेता आबुल हासिम, महिला जिलाध्यक्ष कंचन कुमारी, उपाध्यक्ष पूजा कुमारी, प्रमुख गौतम प्रकाश, पंकज मंडल, शैलेंद्र यादव व उप प्रमुख वेणी शंकर यादव आदि ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. पार्टी वक्ताओं ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है. अपराधी बेलगाम हो गये हैं. यह सुशासन नहीं, बल्कि कुशासन की सरकार है. हत्या व बलात्कार का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. महिला सुरक्षा के नाम पर महिलाओं के साथ धोखा है. मालूम हो कि मृतका का पुत्र दिलखुश कुमार के घर आने के बाद गत सोमवार को मृतका का दाह संस्कार सुल्तानगंज घाट पर किया गया. वहीं मृतका का पति पप्पू यादव मंगलवार को घर पहुंचा है. उधर पुलिस नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >