अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में राधानगर-ए टीम बनी चैंपियन

कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत राधानगर बाजार स्थित आरसीसी ग्राउंड में रविवार को अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया.

कटोरिया. कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत राधानगर बाजार स्थित आरसीसी ग्राउंड में रविवार को अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. जिसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए राधानगर-ए टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज करते हुए चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. मुख्य अतिथि सह पूर्व मुखिया नीरज कुमार व युवा समाजसेवी राजा भैया द्वारा संयुक्त रूप से विजेता राधानगर-ए टीम को चैंपियन ट्रॉफी व उपविजेता राधानगर-बी टीम को रनर ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया. इस मौके पर आयोजन कमेटी के रौशन कुमार, आदर्श कुमार, अंकित कुमार के अलावा खेलप्रेमी राजीव कुमार, युगल किशोर, अंशु कुमार, विकास गुप्ता, चंदन, विनोद कुमार, संतोष मोदी, ट्विंकल कुमार, परमानंद मोदी, राजा मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >