छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित

लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व को लेकर क्षेत्र सलेमपुर गांव में गुरुवार को छठ व्रतियों के बीच साड़ियां एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया.

अमरपुर. लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व को लेकर क्षेत्र सलेमपुर गांव में गुरुवार को छठ व्रतियों के बीच साड़ियां एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया. समाजसेवी दीपक तिवारी ने गांव में अपने पिता अशोक तिवारी की उपस्थिति में सलेमपुर, पूरनचक, गालिमपुर, चोकर, कल्याणपुर आदि गांवों की करीब पांच सौ से अधिक व्रतियों के बीच साड़ी, सूप एवं नारियल के अलावा अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर हर वर्ष व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जाता है, इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पूजा के सामान बांटे गए. इस मौके पर लेट्स इंस्पायर के जिला समन्वयक सन्नी कुमार साहा, सरोजिनी देवी, तारा देवी, सुधीर तिवारी, रॉकी तिवारी, अभय कुमार, राहुल कुमार, सूरज कुमार समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >