काली पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही पूजा समिति

बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आयोजित होने वाले काली पूजा को लेकर वहां कार्यशील पूजा समितियां के द्वारा पूजा के आयोजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

बाराहाट. बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आयोजित होने वाले काली पूजा को लेकर वहां कार्यशील पूजा समितियां के द्वारा पूजा के आयोजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है. खासकर बड़ी विषहर एवं खड़हारा गांव में तैयारी बड़ी जोर-शोर से की जा रही है. आयोजकों के मुताबिक, इस पूजा में जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. वहीं पूरे विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की जायेगी. इसके लिए बड़ी विषहर गांव के मैदान में एक भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. वहीं इस पूजा के लिए बाजार में भी चहल-पहल दिख रही है. लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. एक तरफ जहां सजावट के लिए लोग दुकानों पर उमड़ रहे हैं. वहीं मिठाई, नये परिधान और पटाखे की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी की जा रही है. कुल मिलाकर व्यापारी वर्ग के लिए दीपावली का त्योहार किसी अवसर से कम नहीं लग रहा है. व्यापारी वर्ग इस अवसर को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाह रहे हैं. वह जमकर ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के उपहार भी खरीदारी पर दे रहे हैं. वहीं इस पूजा के आयोजन को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारी की हुई है. जहां पर पूजा का आयोजन होना है उन जगहों पर पुलिस की गस्ती बढ़ा दी गयी है और सुरक्षा व्यवस्था का भी मूल्यांकन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >