यूको बैंक भनरा में आग लगने से साढे सात लाख की संपत्ति जली

यूको बैंक भनरा में आग लगने से साढे सात लाख की संपत्ति जली

शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा चांदन. चांदन थाना क्षेत्र के दर्दमारा बॉर्डर स्थित यूको बैंक, भनरा शाखा में शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से लगभग साढ़े सात लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम बैंक बंद होने के बाद सभी कर्मचारी अपने-अपने आवास पर चले गए थे. रात करीब पौने आठ बजे मकान मालिक पंकज कुमार ने बैंक परिसर से धुआं निकलता देखा और इसकी सूचना तत्काल शाखा प्रबंधक को दी. अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया, लेकिन जब तक शाखा प्रबंधक मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी. इसके बाद बैंक का गेट खोलकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया. कुछ ही देर में कटोरिया से पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शाखा प्रबंधक समरजीत सिंह ने बताया कि इस अगलगी की घटना में सीटीसी स्कैन मशीन, पासबुक प्रिंटर, दो मॉनिटर, दो सीपीयू, सीसीटीवी कैमरा, स्कैनर तथा दो एयर कंडीशनर सहित लगभग साढ़े सात लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >