तीन बालू तस्करों पर पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

तीन बालू तस्करों पर पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

बौंसी. बालू तस्करों पर नकेल लगाने के लिए बौंसी पुलिस के द्वारा तीन तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अचारज मोहल्ला समीप पुलिस ने अवैध बालू लदा टेलर बरामद किया है. बताया गया की सूचना मिलने पर अवर निरीक्षक विनय कांत एवं अन्य पुलिस बलों को छापेमारी के लिए भेजा गया था. इस बीच पुलिस को देखकर बालू माफिया बालू लदा टेलर को छोड़कर इंजन लेकर फरार हो गये. पुलिस ने मामले में बालू माफिया कुशमाहा गांव निवासी प्रभाष यादव, मृत्युंजय कुमार, आशीष कुमार सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी तेज कर दी है. मालूम हो कि प्रभाष यादव पूर्व में भी अवैध बालू तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू माफियाओं को चिन्हित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >