अभियुक्त के साथ एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में पुलिस ने मारपीट मामले के फरार अभियुक्त के साथ एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया

अमरपुर.

थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में पुलिस ने मारपीट मामले के फरार अभियुक्त के साथ एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी डुमरामा मोहल्ला निवासी सबल दास व फरार अभियुक्त थाना क्षेत्र के विदु विशनपुर गांव निवासी अरूण मंडल बताया गया. पुलिस ने बताया कि विदु विशनपुर गांव निवासी छंगुरी मंडल ने विगत 30 दिसंबर 2025 को उक्त व्यक्ति समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया था. शुक्रवार की देर रात अभियुक्त को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि डुमरामा मोहल्ला निवासी सबल दास के खिलाफ बांका न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त व वारंटी को अस्पताल से कोविड जांच कराकर पुलिस अभिरक्षा में उन्हें न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >