धारा 126 के तहत कुल 17 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है

बाराहाट.

शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है. पिछले दिनों न्यायालय द्वारा धारा 126 के तहत जिन लोगों पर कार्रवाई का आदेश जारी किया गया था, उन लोगों को पुलिस ने निर्गत नोटिस का तामिला नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार करते हुए उसे बांका जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी नोटिस के आलोक में संबंधित लोगों ने न तो थाना में न ही न्यायालय में पहुंचकर कानूनी कार्रवाई का सामना किया. जिसके बाद न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में कुल 17 लोगों को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से गिरफ्तार कर रविवार को बांका जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने कहा कि मतदान को लेकर जारी दिशा निर्देश का प्रशासन शक्ति से अनुपालन करेगी और हर हाल में मतदान के दिन शांति व्यवस्था कायम रखी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >