आंगनबाड़ी में साफ-सफाई व पोषाहार संचालन पर दें विशेष ध्यान

सीडीपीओ वंदना दास ने सोमवार को प्रखंड के चार आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में सीडीपीओ ने सभी केंद्रों पर पहुंचकर स्थलीय जायजा लिया

सीडीपीओ ने चार आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण कटोरिया. सीडीपीओ वंदना दास ने सोमवार को प्रखंड के चार आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में सीडीपीओ ने सभी केंद्रों पर पहुंचकर स्थलीय जायजा लिया. साथ ही सेविकाओं को निर्देशित भी किया. सीडीपीओ ने भलुआ आंगनबाड़ी केंद्र 140, रसोईया आंगनबाड़ी केंद्र 144, भुसियातरी आंगनबाड़ी केंद्र 196 व कुरूमटांड़ आंगनबाड़ी केंद्र 104 का औचक निरीक्षण कर स्कूल पूर्व शिक्षा कार्यक्रम, साफ-सफाई, शैक्षणिक माहौल, बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार संचालन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर रिपोर्ट ली. भलुआ आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति व केंद्र का संचालन सबसे बेहतर पाया गया. जिसकी सीडीपीओ ने काफी सराहना भी की. सीडीपीओ वंदना दास ने उक्त सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका व सहायिकाओं को अपने-अपने केंद्रों पर नामांकित बच्चों के साथ-साथ ससमय उपस्थित रहने, केंद्रों की साफ-सफाई व पोषाहार संचालन पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. औचक निरीक्षण के उपरांत सीडीपीओ ने बताया कि लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने से केंद्र संचालन में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है. निरीक्षण के दौरान सेविका हेमलता कुमारी, सुषमा कुमारी, पिंकी देवी आदि मौजूद थी. उन्होंने बताया कि गत 20 दिसंबर को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण का कार्य भी सफल ढंग से आयोजित कराया गया था. जिसमें पोषक क्षेत्र के गणमान्य लोग, लाभुक, धात्री व गर्भवती महिलाओं व किशोरियों ने भी काफी संख्या में भाग लिया. जिन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >