छत से गिरकर एक व्यक्ति जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के भलुआर गांव में रविवार की देर रात छत से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

अमरपुर.

थाना क्षेत्र के भलुआर गांव में रविवार की देर रात छत से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. भलुआर गांव के रंजीत सिंह रविवार की रात में अपने घर की छत पर कुछ काम कर रहा था. इस दौरान उन्होंने जैसे ही खड़े होने का प्रयास किया कि वह अनियंत्रित हो गए और छत से नीचे गिर कर जख्मी हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए जख्मी को रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. चिकित्सक ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >