टोटो पलटने से एक जख्मी, अस्पताल में भर्ती

कुर्माडीह पैक्स गोदाम के समीप हादसा

शंभुगंज. शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर कुर्माडीह पैक्स गोदाम के समीप एक टोटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से शंभुगंज बाजार निवासी मो शमशाद गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद टोटो चालक जख्मी को घटनास्थल पर ही छोड़कर टोटो लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी और जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार मो शमशाद किसी काम से असरगंज बाजार गये थे. काम के बाद वे टोटो पर सवार होकर अपने घर शंभुगंज लौट रहे थे. इसी दौरान कुर्माडीह पैक्स गोदाम के पास अचानक टोटो का संतुलन बिगड़ गया और टोटो सड़क पर पलटने औरर उसके नीचे दबने से मो शमशाद को चोट आयी. घटना के बाद टोटो चालक मानवता दिखाने के बजाय जख्मी व टोटो को छोड़कर मौके से भागने निकला. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक की लापरवाही के कारण ही टोटो अनियंत्रित हुआ. चिकित्सकों के अनुसार, मो शमशाद को हाथ और पैर में चोटें आयी हैं, हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >