बांस काटने के विवाद में भतीजा ने मारपीट कर किया घायल

बांस काटने के विवाद में भतीजा ने मारपीट कर किया घायल

कटोरिया/जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव में शनिवार को बांस काटने को लेकर हुए विवाद में गोतिया के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. वृद्ध चाचा को भतीजा ने लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट में पहाड़पुर गांव निवासी स्व गुला यादव का 60वर्षीय पुत्र सुरेश यादव जख्मी हुआ है. परिजनों द्वारा जख्मी सुरेश यादव को रेफरल अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया. जख्मी वृद्ध ने भतीजा भादो यादव सहित अन्य पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >