कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियां पंचायत के धानवरण गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद में सास व बहू को मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट में धानवरण गांव निवासी बुटु मंडल की पत्नी सावित्री देवी व पतोहू सरिता देवी पति सोहन तांती जख्मी है. दोनों घायलों का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. घटना के संबंध में जख्मी सावित्री देवी ने गोतनी कल्याणी देवी पति देवेंद्र तांती के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
