लेन-देन के विवाद में मां-बेटे से मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र के छोटी महिसौथा गांव निवासी चंदन कुमार शर्मा एवं उनकी मां अनार देवी के साथ मिर्जापुर बाजार में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के छोटी महिसौथा गांव निवासी चंदन कुमार शर्मा एवं उनकी मां अनार देवी के साथ मिर्जापुर बाजार में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित मां-बेटे ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार शर्मा अपनी मां अनार देवी के साथ घरेलू उपयोग की सामग्री खरीदने के लिए मिर्जापुर बाजार गए थे. खरीदारी के बाद जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी बाजार में एक युवक के साथ पूर्व के पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया. बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उक्त युवक ने गाली-गलौज करते हुए मां-बेटे के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की. घटना के दौरान बाजार में मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया. इसके बाद चंदन कुमार शर्मा और उनकी मां अनार देवी शंभुगंज थाना पहुंचे तथा मिर्जापुर बाजार निवासी रामस्वरूप साह, पिता पैरू साह, के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर मारपीट का आरोप लगाया और कानूनी कार्रवाई की मांग की. वहीं, आरोपित रामस्वरूप साह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें गलत तरीके से आरोपित किया जा रहा है. शंभुगंज पुलिस ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >