चांदन में नशा मुक्ति को लेकर निकली प्रभात-फेरी

चांदन में नशा मुक्ति को लेकर निकली प्रभात-फेरी

चांदन. चांदन थाना द्वारा पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर सोमवार की शाम नशामुक्ति अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई. थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती के नेतृत्व में आयोजित इस जागरूकता रैली में चांदन थाना में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने भाग लिया. प्रभात फेरी चांदन थाना परिसर से निकलकर प्रखंड मुख्यालय होते हुए उच्च विद्यालय तक गई. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को धूम्रपान, खैनी, बीड़ी, सिगरेट एवं शराब के सेवन से दूर रहने का संदेश दिया. थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने कहा कि नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए आमजनों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व सुखी बिहार के निर्माण के लिए नशापान से दूरी बनाना जरूरी है. प्रभात फेरी के दौरान आम लोगों ने भी अभियान के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >