शिवशक्ति महायज्ञ में पहुंचे धोरैया विधायक, क्षेत्र की खुशहाली की मांगी मन्नत

शिव शक्ति महायज्ञ में धोरैया विधायक भूदेव चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर पूजा-अर्चना करते हुए क्षेत्र की खुशिहाली की मन्नत मांगी.

अमरपुर. प्रखंड के सुप्रसिद्ध बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित शिव शक्ति महायज्ञ में धोरैया विधायक भूदेव चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर पूजा-अर्चना करते हुए क्षेत्र की खुशिहाली की मन्नत मांगी. इस दौरान यज्ञ समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह व कमेटी के सदस्यों ने विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर विधायक ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से जहां एक तरफ वातावरण की शुद्धि होती है तो वही दूसरी तरफ क्षेत्र में धार्मिक माहौल कायम होता है. उन्होंने कहा कि ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने की असीम संभावनाएं है. मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए वह निश्चित रूप से प्रयास करेंगे. इस मौके पर यज्ञ समिति के सचिव प्रीतम सिंह, विशनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सूर्यदेव सिंह, युवा राजद नेता नयन सिंह नटवर, संजय यादव, पंकज सिंह, रोहित झा, मोनू सिंह, अवधेश सिंह, बंटी सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >