विधायक ने किया मुख्यमंत्री विकास योजना का उद्घाटन

विधायक ने किया मुख्यमंत्री विकास योजना का उद्घाटन

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के रांगा पंचायत में विधायक मनोज यादव ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत निर्मित नल का उद्घाटन फीता काटकर किया. नल का निर्माण लगभग 5 लाख की लागत से हुई है, जो रांगा पंचायत के लकड़ खौवा इस्लामपुर गांव के कुर्बान अंसारी के घर से बट गाझ तक ढक्कन सहित नाले का निर्माण. वहीं इसके अलावा जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्या सुनी तथा उसके निवारण के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को आवश्यकता निर्देश दिए. जनता दरबार में ग्रामीणों ने नल जल व पेयजल की समस्या को लेकर शिकायत की. इस मौके पर मुखिया रामानंद पंडित, चंदन यादव, राधे यादशव, कुर्बान अंसारी, संजीव भगत, मुकेश साह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >