बौंसी. 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर कटोरिया विधानसभा के लोगों को भी आमंत्रण देने का काम आरंभ कर दिया गया है. कटोरिया विधायक डा. निक्की हेंब्रम के द्वारा मंगलवार को प्रखंड के फागा, असनाहा गोकुला पंचायत के विभिन्न गांव में जाकर किसानों व अन्य लोगों को निमंत्रण देने का काम किया गया. साथ ही उनसे अपील की गयी की भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुने और ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने. जानकारी हो कि प्रधानमंत्री के द्वारा यहां पर किसान सम्मान निधि का वितरण किया जायेगा और जनसभा को संबोधित किया जायेगा. विधायक ने बताया कि 19 वीं किस्त किसान सम्मान निधि की यहां जारी की जायेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन होगा. मौके पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित भी किया जायेगा. आमंत्रण वितरण कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. जिनमें मुख्य रूप से अजय पासवान सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
