नाबालिग लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

माता-पिता अपने एक रिश्तेदार के यहां गये हुये थे.

फुल्लीडुमर. खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत घियाही उपरी टोला में बुधवार को एक नाबालिग लड़की की जहर खाने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गांव के दिनेश यादव की पुत्री ने उस वक्त जहर खा लिया, जब घर में कोई नही था. माता-पिता अपने एक रिश्तेदार के यहां गये हुये थे. उधर ग्रामीणों व परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पहले निजी चिकित्सक के पास ले गया. जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका लाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल में सदर पुलिस के द्वारा परिजनों का बयान दर्ज किया गया है. उधर घटना के बाद मृतका की मां ललिता देवी, पिता दिनेश यादव, बहन अमृता कुमारी, भाई शिवनंदन कुमार व जयनंदन कुमार आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >