मिनहाज-इलेवन कटोरिया व आरएमके बांका ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

मिनहाज-इलेवन कटोरिया व आरएमके बांका ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

-घोरमारा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए दो क्वार्टर फाइनल मैच कटोरिया. कटोरिया नगर पंचायत अन्तर्गत घोरमारा गांव संचालित घोरमारा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में गुरूवार को तीसरा व चौथा कवार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें मिनहाज-इलेवन कटोरिया व आरएमके बांका की टीम ने सेमीफाइनल मैच में अपनी जगह सुरक्षित कर ली. पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला मिनहाज- इलेवन कटोरिया व राजू- इलेवन घोरमारा के बीच खेला गया. मिनहा- इलेवन कटोरिया ने टाॅस जितकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मिनहाज इलेवन कटोरिया की टीम ने निर्धारित 14ओवर में छह विकेट खोकर 191 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए राजू-इलेवन घोरमारा टीम चौदह ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी. मिनहाज इलेवन कटोरिया ने 4 विकेट से यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. प्रियानन्द कुमार को बेहतरीन पारी के लिए मैन आफ दि मैच चुना गया. उसने 10 गेंद में 33 रन बनाए. दूसरा कवार्टर फाइनल मैच मुकाबला मंदार-इलेवन बौंसी व आरएमके बांका के बीच खेला गया. मंदार इलेवन बौंसी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 90 रन बनाए. जवाबी पारी में आरएमके बांका ने 8 ओवरों में 92 न बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. पुनित कुमार को इस मैंच का मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया. उसने 9 गेंद पर 32,रन बनाए. अंपायर की भूमिका इलताफ व मकसूद ने निभाई. जबकि कॉमेंट्री आजाद ने की. स्कोरिंग आदम अंसारी ने किया. इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य इल्ताफ अंसारी, इंतेखाव अंसारी, मकसुद अंसारी, जाबिर अंसारी, राजू अंसारी, नियाज अंसारी, सकलेन अंसारी, सरताज अंसारी, शाहरूख अंसारी, इबलाख अंसारी, जावेद अंसारी, मोविन अंसारी, निस्तार अंसारी, अंसार अंसारी, जियास अंसारी आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >