वनवासी सम्मेलन की सफलता को लेकर जदयू नेता ने की बैठक

वनवासी सम्मेलन की सफलता को लेकर जदयू नेता ने की बैठक

कटोरिया. कटोरिया व चांदन प्रखंड के बॉर्डर स्थित आदिवासी बाहुल गांव हथगढ़ में आगामी दो मार्च को वनवासी सम्मेलन का आयोजन होगा. जिसकी सफलता को लेकर शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर जदयू किसान सह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह वरिष्ठ नेता औंकार यादव के नेतृत्व में बैठक की गयी. जिसमें जदयू किसान सह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह पूर्व प्रमुख पलटन यादव, कटोरिया बीडीओ विजय कुमार सौरभ, जीविका के डीपीएम राकेश कुमार, बीपीएम देवेंद्र कुमार, सीपीएम अंकिता कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे. जदयू नेता औंकार यादव ने बताया कि हथगढ में आयोजित होने वाले वनवासी सम्मेलन में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार व जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मुख्य अतिथि होंगे. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंत्रणा की. इस मौके पर देवासी मुखिया उर्मिला देवी, जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनेलाल किस्कू, मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार यादव, पंसस अशोक कुमार मंडल, वार्ड सदस्य रामभरत मुर्मू, उमेश यादव, हीरा यादव, दयानंद किस्कू, कवि मंडल, मदन सोरेन, कुदुश शेख, अशोक मंडल, चंदन मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >