विवाहिता की संदेहास्पद मौत, पिता बोले- हत्या हुई

रजौन थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतका रिंकी देवी के पिता गौरी शंकर चौधरी बेलसर झारखंड निवासी ने नवादा बाजार सहायक थाना में अपनी पुत्री की सुनियोजित तरीके से ससुराल वालों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है

बांका/रजौन.

रजौन थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतका रिंकी देवी के पिता गौरी शंकर चौधरी बेलसर झारखंड निवासी ने नवादा बाजार सहायक थाना में अपनी पुत्री की सुनियोजित तरीके से ससुराल वालों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. पिता का कहना है कि दामाद द्वारा हमेशा मेरी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी. जिसका विरोध करने पर हत्या कर दी गयी. नवादा बाजार सहायक थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफएसएल टीम की रिपोर्ट आ जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि घटना के पीछे मामला क्या है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच कर सैंपल अपने साथ ले गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, शनिवार की शाम एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है इधर इस घटना के बाद मृतका के मायके के लोग भी घटनास्थल सहित पुलिस के समक्ष अपना बयान दिया है. पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. इधर रिंकी देवी की मौत के बाद माता आनंद वाला देवी, एक पुत्री पूजा उर्फ सिमरन,लड़का रोहित कुमार का रो रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >