प्रखंड सभागार में 20 सूत्री की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को 20 सूत्री प्रखंड कार्यक्रम समिति की बैठक आयोजित की गयी.

बौंसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को 20 सूत्री प्रखंड कार्यक्रम समिति की बैठक आयोजित की गयी. बताया जाता है कि यह 20 सूत्री समिति की दूसरी बैठक है, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. जिनमें मुख्य रूप से आंगनबाड़ी पर व्याप्त अनियमितता और बदतर व्यवस्था पर सदस्यों ने अपनी नाराजगी जतायी. इसके अलावा बैठक में प्रधानमंत्री आवास, विद्युत आपूर्ति, सफाई, पेयजल सहित कई योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर सदस्यों ने विरोध किया. बरमनिया गांव के प्राथमिक विद्यालय की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अविलंब इसे दुरुस्त करने की मांग की. वहीं आंगनबाड़ी की भी खराब स्थिति को देखकर कहा कि यहां कभी भी किसी तरह का कोई हादसा हो सकता है. इसके लिए मरम्मति अथवा वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गयी. दाखिल-खारिज, परिमार्जन जैसे कार्यों की जानकारी अंचलाधिकारी कुमार रवि के द्वारा दी गयी. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख नीतू हेंब्रम, रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजीव कुमार, बीपीआरओ श्याम सुंदर कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >