बच्चों के बीच हुए विवाद में युवक को पीटकर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के विश्वम्भरचक गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने युवक को पीटकर जख्मी कर दिया.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के विश्वम्भरचक गांव में बच्चों ��े बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने युवक को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी परमेश मंडल का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर अस्पताल में इलाजरत जख्मी युवक ने बताया कि शनिवार को उनका पुत्र अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी विपक्षी रौशन कुमार ने बेवजह उनके पुत्र की पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर जब वह विपक्षी के घर पुत्र को पीटने की वजह की जानकारी लेने गया, तो विपक्षी रौशन कुमार, रौमन कुमार अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >