कटोरिया के छाताकुरूम गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

महिलाओं व ग्रामीणों को बाल-विवाह नहीं करने एवं बाल विवाह में शामिल नहीं होने को लेकर शपथ भी दिलाई गई. कार्यक्रम के दौरान कटोरिया प्रखंड के पीएलवी राजेश कुमार चौधरी ने स्वरचित कविता के माध्यम से भी लोगों को बाल-विवाह के विरूद्ध जागरूक किया.

-बाल-विवाह के विरुद्ध ग्रामीणों को जागरूक कर दिलाई गई शपथ कटोरिया (बांका) कटोरिया प्रखंड के छाताकुरूम गांव में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें मुख्य रूप से बताया गया कि बाल-विवाह कानूनी रूप से अपराध है. इस क्रम में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के कुप्रभावों के बारे में बताया गया. साथ ही उपस्थित महिलाओं व ग्रामीणों को बाल-विवाह नहीं करने एवं बाल विवाह में शामिल नहीं होने को लेकर शपथ भी दिलाई गई. कार्यक्रम के दौरान कटोरिया प्रखंड के पीएलवी राजेश कुमार चौधरी ने स्वरचित कविता के माध्यम से भी लोगों को बाल-विवाह के विरूद्ध जागरूक किया. इस क्रम में आगामी 21 से 23 अगस्त को आयोजित होने वाले लोक-अदालत के बारे में भी जानकारी दी. जागरूकता कार्यक्रम में जीविका सीएम पिंकी शर्मा के अलावा सुशीला देवी, कलवतिया देवी, फूलद देवी, दुर्गा देवी, पार्वती देवी, मिंतु देवी, संजू देवी, जानकी देवी, सीता देवी, मुनिया देवी, मंजू देवी, तिल्ली देवी, सुलोचना देवी, मधु देवी, कुसमी देवी, रूपा देवी आदि मौजूद रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >