शंभुगंज में सड़क दुर्घटना में एसकेएम दाढ़ी पकरिया कालेज के कर्मी जख्मी

रोज की तरह शनिवार को बाइक से कालेज आ रहे थे. रास्ते में उक्त स्थान के समीप अचानक सड़क पर एक बच्ची के दौड़ जाने से चालक ने संतुलन खो दिया

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट

खेसर मुख्य सड़क पर दोमुहानी के समीप सड़क दुर्घटना में क्षेत्र के एसकेएम दाढ़ी पकरिया कालेज का कर्मचारी जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति टेटियाबंबर थाना के गौरवडीह निवासी गोपाल प्रसाद सिंह हैं. बताया कि रोज की तरह शनिवार को बाइक से कालेज आ रहे थे. रास्ते में उक्त स्थान के समीप अचानक सड़क पर एक बच्ची के दौड़ जाने से चालक ने संतुलन खो दिया. जिससे गोपाल प्रसाद सिंह बीच सड़क पर गिर पड़े.

सीएचसी शंभुगंज में कराया गया भर्ती

स्थानीय लोगों की मदद से गोपाल सिंह को सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया गया. चिकित्सक डा संदीप कुमार द्वारा इलाज किया जा रहा हैं. बताया जाता है कि हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और मदद के लिए सामने आये. बताया जा रहा है कि उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >