अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर रखें नजर : एसपी

पुलिस अधीक्षक ने थाना का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने थाना का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश बौंसी. बांका पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने शनिवार को बौंसी थाना का औचक निरीक्षण किया. एसपी के थाना परिसर में पहुंचते ही उन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के कार्यालय परिसर में विभिन्न पंजियों के बारीकी से निरीक्षण के बाद अपराधिक घटनाएं और लंबित मामलों को लेकर कई निर्देश दिये. इस दौरान माल खाना, चार्जशीट, स्टेशन डायरी सहित अन्य पंजियों का गहन निरीक्षण किया. फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई निर्देश दिये. बैंक, एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के साथ-साथ रात्रि गश्ती और वाहन जांच समय-समय पर करने का निर्देश दिया. पूर्व से लंबित मामलों के जल्द निबटान के साथ-साथ वारंटी की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिये. साथ ही शराब और मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक लगाने के साथ-साथ अपराधियों, असामाजिक तत्वों और तस्करों पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश दिया. एसपी ने बताया कि कार्य में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई भी की जायेगी. जबकि विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ता को नये अपराधिक कानून के अनुसार मामलों की पड़ताल करने, फॉरेंसिक और वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाने का भी निर्देश दिया. इस मौके पर इंस्पेक्टर राजरतन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >