कटोरिया सीएचसी में लगा विशेष रक्तदान शिविर, 10 यूनिट रक्त संग्रहित कर मरीजों के लिए भेजा गया

Banka Blood Donation Camp : कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में 10 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. यह पहल जिले में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अभियान का हिस्सा है.

Banka Blood Donation Camp : कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर किया गया. शिविर की मॉनिटरिंग प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार और हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार ने की. अधिकारियों ने बताया कि जिले में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चरणबद्ध तरीके से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

लैब टेक्निशियन ने सुरक्षित तरीके से किया रक्त संग्रह

सदर अस्पताल बांका से पहुंचे लैब टेक्निशियन हरिहर गुप्ता और इम्तियाज आलम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहित किया. शिविर में एकत्रित 10 यूनिट रक्त को सुरक्षित रूप से सदर अस्पताल बांका स्थित ब्लड स्टोरेज यूनिट भेज दिया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके.

रक्तदान के लिए आगे आए कई रक्तवीर

शिविर में डॉ. शैलजानंद शुक्ला, सीएचओ गणपत लाल, सीएचओ अमित जागरत, अमित कुमार ठाकुर, कुमार गौरव उर्फ गुड्डू सिंह, ज्योतिष मंडल, राहुल दर्शन, बीरबल यादव, सोनू कुमार और प्रदीप कुमार विश्वास ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. सभी रक्तदाताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दूसरों का जीवन बचाने का संदेश दिया.

रक्त की कमी दूर करने का चल रहा अभियान

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सदर अस्पताल बांका स्थित ब्लड स्टोरेज यूनिट में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जिलेभर में लगातार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इससे दुर्घटना, प्रसव और गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की रक्तदान की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज के लिए नया जीवन साबित हो सकता है. रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता. अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >